कर्नाटक में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, मुफ्त बस सेवा इस तारीख से हो जाएगी लागू…

इस योजना को अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए भी बढ़ाया गया है। सिद्दारमैया ने बताया कि महिलाएं 11 जून से राज्य के स्वामित्व वाली बसों में Free यात्रा कर सकती हैं

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गारंटी योजना इसी वित्तीय वर्ष में लागू करने को कहा

  • बिना किसी जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव के लागू होंगी सारी योजनाएं
  • सभी घरों के लिए जुलाई से 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी
  • 15 अगस्त से सभी घरों पर महिला प्रमुखों के खाते में ट्रांसफर होंगे ₹2000 हर माह
  • युवा निधि योजना के लिए युवाओं से कल से ही शुरू हो जाएगा आवेदन लेना

बंगलुरू : Karnataka के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (CM Siddaramaiah) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सभी पांच गारंटी इस वित्तीय वर्ष (Financial Year) के भीतर ही लागू की जाएंगी।

उन्होंने ऐलान किया कि किस दिन कौन सी गारंटी योजना लागू की जाएगी।

कैबिनेट की 3 घंटे की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों के लिए सभी योजनाओं को बिना किसी जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव के लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना 11 जून से लागू हो जाएगी।

200 यूनिट मुफ्त बिजली

जुलाई से 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। महिला मुखिया को अगस्त से दो हजार रुपये और BPL कार्ड धारकों (BPL Card Holders) के सभी सदस्यों को एक जुलाई से 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा।

सिद्धारमैया ने कहा, पहली गारंटी – 200 यूनिट मुफ्त बिजली – जुलाई से सभी लोगों को दी जाएगी।

लोगों को जुलाई के महीने में उपयोग की जाने वाली पहली 200 यूनिट बिजली के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

दुरुपयोग से बचने के लिए पिछले वर्ष में एक वर्ष की औसत खपत को 10 प्रतिशत लगाकर जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बकाए का भुगतान करना होगा।

गृह लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिला प्रमुखों को 2,000 रुपये…

सिद्दारमैया ने कहा, गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Yojana) के तहत सभी महिला प्रमुखों को 2,000 रुपये दिए जाएंगे।

15 अगस्त को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ये योजना शुरू की जाएगी।

लाभार्थियों को 15 जून और 15 जुलाई से बैंक खाते और आधार कार्ड (Aadhar card) विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

15 जुलाई से 15 अगस्त तक आवेदनों पर कार्रवाई की जाएगी। 15 अगस्त को योजना शुरू की जाएगी और यह APL और BPL कार्ड धारकों दोनों के लिए है।

अन्नभाग्य योजना 1 जुलाई से लागू

अन्नभाग्य योजना (Annabhagya Yojana) 1 जुलाई से लागू होगी। BPL कार्ड धारकों के सभी सदस्यों को 10 किलो चावल फ्री दिया जाएगा।

इस योजना को अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए भी बढ़ाया गया है। सिद्दारमैया ने बताया कि महिलाएं 11 जून से राज्य के स्वामित्व वाली बसों में Free यात्रा कर सकती हैं।

वे KSRTC और सिटी बसों में राज्य के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसमें एसी बसें शामिल नहीं होगी।

ट्रांसजेंडर भी शामिल

युवा निधि के तहत शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में पढ़ाई करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित स्नातकों को 3000 रुपये और डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये भत्ता 24 महीने के लिए दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 3 जून से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह योजना जाति, धर्म और लिंग के भेदभाव के बिना लागू की गई है।

इसमें ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। डिप्टी CM DK शिवकुमार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और कांग्रेस ने चुनाव के दौरान लोगों से किए गए अपने वादों को निभाया है।

TAGGED:
Share This Article