
Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सभी मंईयां (महिलाओं) को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक खास संदेश में ऐलान किया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सितंबर माह की 2500 रुपये की राशि 22 सितंबर से 50 लाख से ज्यादा महिला लाभुकों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है।
CM ने कहा, “जोहार! इस बार दुर्गा पूजा की खुशियां दोगुनी होंगी!” ये राशि महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता देने का सरकार का वादा है।
मंईयां सम्मान योजना, सालाना 30,000 रुपये
CM के संदेश में बताया गया कि पिछले एक साल से इस योजना के तहत झारखंड की सभी योग्य बहनों के खातों में हर महीने 2500 रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं। यानी सालाना पूरे 30,000 रुपये। CM ने लिखा, “ये आप बहनों के अटूट विश्वास और समर्थन से ही संभव हुआ।
स्वावलंबी और सशक्त झारखंड के सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार लगातार ये सम्मान राशि भेज रही है।” ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
22 सितंबर से शुरू होगी राशि ट्रांसफर
मिली जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर से सभी जिलों की मंईयां लाभुकों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 2500 रुपये भेजे जाएंगे। ये राशि दुर्गा पूजा से पहले त्योहारी खर्चों में मदद करेगी। 50 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। CM ने अपने संदेश में ‘जय माता दी’ के साथ उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है, जो 18-50 साल की महिलाओं को टारगेट करती है। हर महीने 2500 रुपये (सालाना 30,000) देकर ये योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सपोर्ट देती है, बल्कि छोटे बिजनेस, घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है। योजना के तहत आधार लिंक्ड खातों में राशि सीधे ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
