Latest Newsबिहारदिल्ली जाने से पहले लालू ने कहा- बिहार में भाजपा का सूपड़ा...

दिल्ली जाने से पहले लालू ने कहा- बिहार में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कल बिहार में लालू-नीतीश सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाने के बाद आज राजद (RJD) ने उनको करारा जवाब दिया है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने शनिवार को कहा कि आने वाले चुनावों में बिहार (Bihar) में भाजपा (BJP) का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जायेगा।

दिल्ली (Delhi) जाने से पूर्व पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि कल गृहमंत्री ने बिहार के मौजूदा सरकार के बारे में जो कुछ भी कहा है उसका बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राज्य में भाजपा का सफाया हो जायेगा। साथ ही कहा कि भाजपा को बिहार में सत्तारूढ़ करने का सपना देख रहे अमित शाह भी 2025 तक रिटायर हो जायेंगे। बिहार में अमित शाह को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्णिया (Purnia) में भाजपा की जनभावना रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार में भाजपा को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में बड़ी जीत हासिल होगी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...