विधानसभा चुनाव के पहले CM हेमंत सोरेन ने तोहफों की लगा दी झड़ी, जानिए डिटेल…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren showered gifts: झारखंड में विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) जल्द होने वाले हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस बीच शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी।

सरकारी कर्मचारियों को और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया। जल सहिया को मोबाइल फोन, तो किसानों को धान बेचने पर बोनस देने का फैसला किया गया है।

किसानों को MSP पर बोनस देने का फैसला

हर साल खरीफ की फसल सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदती है। इस बार भी धान की खरीद एमएसपी पर की जाएगी। इस बार सरकार ने किसानों को MSP पर बोनस देने का भी फैसला किया है। किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपए बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर 60 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। बता दें कि खरीफ वर्ष 2023-24 में झारखंड सरकार ने किसानों को 117 रुपए बोनस दिया था।

तब सरकार ने 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की थी। पिछले साल सरकार ने राइस मिलर्स को प्रति क्विंटल 60 रुपए की दर से Incentive का भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की थी।

Share This Article