
रांची : रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता का महोत्सव नयनाभिराम और अलौकिक श्रृंगार श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की देवी ज्योत के आवाह्न के साथ हुआ, जिसके पश्चात महामंगल महिमा पाठ का आयोजन किया गया। कथा वाचिका मधु केडिया ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में माता के महिमा का गुणगान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत कथा एवं चुनरी-गजरा उत्सव ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु माता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट करते नजर आए।इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें अरुण केडिया एवं मनीष सोनी ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।पूरे कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल शास्त्री द्वारा विधि- विधानपूर्वक पूजन कराया गया, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों की गरिमा और भी बढ़ गई।

इसके साथ ही मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव एवं गजरा उत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण छप्पन भोग एवं महाप्रसाद रहा, जिसे श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा पूर्वक वितरित किया गया। भोग की विविधता और प्रसाद की पवित्रता ने सभी के मन को तृप्त कर दिया।इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन विद्या देवी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया, जिनके समर्पण और आयोजन कौशल की सभी ने सराहना की। संपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने माता के दरबार में अपनी आस्था अर्पित कर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी प्रदान करता नजर आया।

उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने देते हुए कहा कि इस अवसर पर-राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बिजय अग्रवाल,नवल किशोर अग्रवाल,पवन अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,नितीश अग्रवाल,श्रेष्ठ अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल,अरुण केडिया,गोविंद अग्रवाल,अंजनि अग्रवाल, अमीत पोद्दार,अरविंद अग्रवाल, दीपक चौधरी,नंद किशोर चौधरी,निर्मल जालान, निर्मल छावनीका,दीपेश निराला, पुरणमल सर्राफ,मधु जाजोदिया,बैकेट गाड़ोदिया, विशाल जालान,विष्णु सोनी,मनीष सोनी,श्याम सुंदर गोयल सुशील नारसरिया,सुरेश अग्रवाल,सुरेश चौधरी,संतोष अग्रवाल,संजय अग्रवाल,बिद्या देवी अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,पूनम अग्रवाल, किरण अग्रवाल,अंशुल अग्रवाल,सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया,मीनु पाड़िया, उषा मोदी, कविता गाड़ोदिया, बिमला जालान,रमा डोकनिया ललिता पोद्दार, शोभा जालान, शकुंतला केजरीवाल, सुमन चौधरी,सुधा सुल्तानिया, सीमा बाजोरिया,आशा बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

