Homeकरियरभरत भास्कर होंगे IIM अहमदाबाद के नए निदेशक

भरत भास्कर होंगे IIM अहमदाबाद के नए निदेशक

Published on

spot_img

अहमदाबाद: भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (IIM A) के नए निदेशक IIM-लखनऊ (IIM-Lucknow) के प्रोफेसर भरत भास्कर (Professor Bharat Bhaskar) होंगे।

संस्थान ने सोमवार को एक मार्च से पांच साल के लिए भास्कर को नियुक्त करने की घोषणा की।

वर्तमान निदेशक एरोल डिसूजा (Errol D’Souza) का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होगा।

अंतरिम तौर पर संचालन मंडल ने प्रोफेसर अरिंदम बनर्जी को एक फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक निदेशक-प्रभारी नियुक्त किया है।

भरत भास्कर होंगे IIM अहमदाबाद के नए निदेशक

पद के लिए 13 उम्मीदवारों के नामों को छांटा गया था

नए निदेशक की घोषणा सोमवार को एक बैठक के बाद IIM A संचालन मंडल (Board of Governors) के अध्यक्ष पंकज पटेल ने की। इस पद के लिए 13 उम्मीदवारों के नामों को छांटा गया था और उनमें से भास्कर का चयन किया गया।

पटेल ने कहा, ‘‘अहमदाबाद का भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM A) एक प्रमुख वैश्विक प्रबंधन संस्थान के रूप में अपनी समृद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसे शुरुआत से ही इसके सभी निदेशकों के नेतृत्व और ज्ञान द्वारा आकार दिया गया है, जिसमें प्रोफेसर एरोल डिसूजा भी शामिल हैं। मैं उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान और इसके लोगों के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका धन्यवाद करना चाहूंगा।’’

भरत भास्कर होंगे IIM अहमदाबाद के नए निदेशक

5 सदस्यीय समिति बनाकर सितंबर में नए निदेशक की तलाश शुरू की थी

उन्होंने कहा कि भास्कर को प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर के रूप में भारत और दुनियाभर में काम करने का व्यापक अनुभव है।

IIM A ने पांच सदस्यीय समिति बनाकर सितंबर में नए निदेशक की तलाश शुरू की थी।

प्रोफेसर भास्कर भारत और विश्व स्तर पर उद्योग, अनुसंधान, शिक्षण और परामर्श में लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ एक अनुभवी सूचना प्रौद्योगिकी अगुवा हैं।

उन्होंने मार्च, 2017 से मार्च, 2022 तक IIM रायपुर (Raipur) के निदेशक के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...