30 नवंबर 1917 को भारत में जारी हुआ था एक रुपये का पहला नोट

"भारत में एक रुपये के नोट का सफर 1917 से आज तक। कलेक्टर्स के पास हैं दुर्लभ नोट, जो ब्रिटिश भारत से लेकर आज़ाद भारत तक के इतिहास को दिखाते हैं।"

Vinita Choubey
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारत में एक रुपये के नोटों के पदार्पण की कहानी दिलचस्प है। ब्रिटिश भारत में 30 नवंबर 1917 को एक रुपये का पहला नोट जारी किया गया था। अंग्रेजों के दौर में जारी किए गए एक रुपये के नोटों में तीन में से किसी एक ब्रिटिश गवर्नर के सिग्नेचर होते थे, जिनमें एमएमएस गब्बे, एसी मैकवाटर्स और एच डेनिंग के नाम शामिल हैं। इस नोट में जार्ज पंचम का तस्वीर छपी होती थी। यह नोट हैंड मोल्ड कागज से बने होते थे। उस समय एक रुपये की कीमत 13 अमेरिकी डॉलर के बराबर थी।

400 में खरीदी, 20,000 कीमत

धनबाद के कुसुम विहार निवासी नोट और कॉइन कलेक्टर अमर आनंद के पास 1917 में जारी एक रुपये का पहला नोट है। आनंद ने बताया कि उन्हें बचपन से ही नोट कलेक्शन का शौक है। उनके पास एमएसएमएस गब्बे, एसी मैकवाटर्स और एच डेनिंग के सिग्नेचर से जारी एक रुपये के नोट हैं। वे कहते हैं उनके पास 1917 से 2017 तक जारी सभी रूपों का एक रुपये का नोट है। आनंद ने बताया कि यह एक रुपये का नोट उन्होंने 15 साल पहले 400 रुपये में खरीदा था और आज इसकी कीमत नुमिस्मैटिक मार्केट में 20,000 से ऊपर है।

ऐसे आते रहे बदलाव

ब्रिटिश पीरियड में एक रुपये के नोट 1917, 1935 और 1940 में छपे। 1935 के नोट में जॉर्ज किंग की फोटो थी और 1940 के नोट में सीरीज जॉर्ज के सिग्नेचर थे। आजाद भारत में 1949 से एक रुपये के नोटों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और जवाहरलाल नेहरू का पहला सिग्नेचर कैशियर मनोहर लाल में आया। पहले नोट में सिक्कों की जगह बैंक पाउंड पेपर मोल्ड का इस्तेमाल था। 1949 से ये नोट 1994 तक निकलते रहे। 1950 में जो नोट जारी हुआ उसमें प्लेन मोटिफ की जगह एक रुपये के सिक्के ने ले लिया। 1994 में नोटों के बंद होने के बाद 2015 में एक रुपये के नोट फिर से निकलने लगे और 2017 तक यह सिलसिला जारी है।

रविभूषण के पास है कलेक्शन

रांची के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी एचओडी डॉ. रीतिभूषण के पास एक बड़ा संग्रह है। उनके पास वर्ष 1935 में जारी एक रुपये का नोट से लेकर 2017 तक जारी हर एक रुपये का नोट है।

फैक्ट फाइल

  • इंडिया में एक रुपये का पहला नोट 30 नवंबर 1917 को जारी किया गया।
  • एक रुपये के नोट भारत सरकार की ओर से जारी होते हैं, जबकि अन्य नोट आरबीआई छापता है।
  • एक रुपये के नोट में फाइनेंस सेक्रेटरी का हस्ताक्षर होता है, जबकि अन्य नोटों में आरबीआई गवर्नर का।
  • एक रुपये के नोट को छोड़कर सभी नोटों में लिखा होता है कि मैं धारक को उतनी राशि अदा करने का वचन देता हूं।
Share This Article