झामुमो महासचिव विनोद पांडेय से मिली शालिनी गुप्ता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने गुरुवार को पार्टी के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में समर्थकों के साथ पार्टी महासचिव विनोद पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने कोडरमा में संगठन को और मजबूत बनाने, क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में शालिनी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करती रहेंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।