
केरल : केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव गुरुवार को अन्नामलाई टाइगर एवं एलीफेंट रिजर्व स्थित कोझिकामुधि एलीफेंट कैंप पहुंचे। लगभग एक शताब्दी पुरानी परंपरा से जुड़ा यह कैंप हाथियों के संरक्षण और देखभाल के लिए विशेष महत्व रखता है।
इस अवसर पर श्री यादव ने मालासर समुदाय के महावतों और कावड़ियों से भी संवाद किया, जो पीढ़ियों से अन्नामलाई की वादियों और वनों में कैंप के हाथियों के साथ रहकर उनकी देखभाल की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु वन विभाग की ओर से कोझिकामुधि एलीफेंट कैंप में हाथियों तथा उनके देखभालकर्ताओं के लिए विकसित की गई सुविधाएं अत्यंत सराहनीय हैं और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

