बिछू देवी, अब्दुल रहमान को एफआईएच विश्व कप ‘मैजिक स्किल’ पुरस्कार

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026: भारतीय गोलकीपर बिछू देवी और पाकिस्तान के अब्दुल रहमान ने पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता, प्रशंसकों के वोट से हुआ चयन, शानदार प्रदर्शन को मिला वैश्विक सम्मान।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लुसाने: भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर बिछू देवी खारीबम और पाकिस्तान के स्ट्राइकर अब्दुल रहमान ने हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए एफआईएच विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिये ‘पोलिग्रास मैजिक स्किल ’ पुरस्कार जीते । विजेताओं का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर किया गया । विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के पलों के आधार पर नामांकन तय किये गए थे । यह पुरस्कार एफआईएच के वैश्विक सप्लायर पोलिटेन द्वारा दिया जाता है । इसमें पुरूष और महिला वर्ग में तीन तीन दावेदार थे।

बिछू को इंग्लैंड के खिलाफ पूल चरण के मैच में आखिरी तीस सेकंड में शानदार तरीके से गोल बचाने के लिये यह पुरस्कार दिया गया । यह मैच ड्रॉ रहा और इसके आधार पर भारत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया । भारतीय टीम विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। बिछू को 52 प्रतिशत वोट मिले। पुरूष वर्ग में पाकिस्तान के रहमान को उसके शानदार 3डी कौशल के लिये यह पुरस्कार मिला जिन्होंने वेल्स के खिलाफ चार डिफेंडरों के बीच से गेंद को निकालकर गोल किया था । रहमान को 44 प्रतिशत वोट मिले । दक्षिण कोरिया के केंटोन मेलविले को 39 प्रतिशत वोट मिले।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।