Homeझारखंडफ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ टाउन हॉल में भावुक हुए बाइडेन

फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ टाउन हॉल में भावुक हुए बाइडेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन बुधवार को एक वर्चुअल टाउन हॉल के दौरान उस समय भावुक हो गए, जब स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें कई भावनात्मक कहानियां सुनाईं।

मिनेसोटा की एक नर्स मैरी टर्नर ने बाइडेन को बताया कि कैसे वह उन मरने वाले मरीजों का हाथ थामे रहती हैं, जो अपने परिवार और प्रियजनों के इंतजार में थे और अब वेंटिलेटर पर उनकी जिंदगी क्षीण होती जा रही थी।

इसके अलावा पीपीई किट की कमी भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच एक अहम मुद्दा रही। टर्नर ने बताया, कई बार मास्क हमारे चेहरे से गिर जाते हैं क्योंकि हम एन-95 को तब तक उपयोग करते रहते हैं, जब तक वे गिरकर अलग न हों जाएं या लगाने लायक ही न रहें।

टर्नर ने यह कहकर बाइडेन को आश्चर्य में डाल दिया कि उनका अभी तक कोविड-19 परीक्षण नहीं हुआ है। इसके बाद बाइडेन ने कहा, आप मजाक तो नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि दुनिया का सबसे धनी देश अमेरिका महामारी का सबसे बुरा प्रकोप झेल रहा है और इसके फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी रक्षा के लिए कूड़े भरने वाले बैग पहन रहे हैं। चुनाव के बाद तो स्थिति और भी खराब हो गई है। चुनाव के दौरान स्विंग स्टेट्स में डॉक्टरों को एन-95 मास्क से भरे बड़े-बड़े बक्से दिए गए थे।

ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि अमेरिका वेंटिलेटर्स का राजा है और उसने मास्क पहनने को अनिवार्य करने वाले नियम का मजाक उड़ाते हुए अपनी ही टास्क फोर्स के सदस्यों को बेवकूफ कहा था।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...