Latest NewsUncategorizedआर्यन खान को कोर्ट से बड़ी राहत, NCB को पासपोर्ट लौटाने का...

आर्यन खान को कोर्ट से बड़ी राहत, NCB को पासपोर्ट लौटाने का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बहुचर्चित क्रूज ड्रग मामले में विशेष कोर्ट ने बुधवार को फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का पासपोर्ट लौटाने का निर्देश नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को दिया है। इससे आर्यन खान को बहुत राहत मिली है।

आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने आर्यन खान का पासपोर्ट लौटाने की मांग को लेकर विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज इस मामले की सुनवाई जज वी.एस. पाटिल के समक्ष हो रही थी।

आर्यन खान के वकील ने कहा कि आवेदक को ड्रग मामले में निर्दोष करार दिया जा चुका है। इसलिए आर्यन खान का पासपोर्ट लौटाने का निर्देश देने की मांग कोर्ट से की।

एनसीबी के वकील अद्वैत मेहता ने इसका विरोध नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने आर्यन खान का पासपोर्ट लौटाने का निर्देश एनसीबी को दिया ।

आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई

उल्लेखनीय है कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग (Cardilia Cruz Drug) मामले में फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने पिछले साल 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद उन्हें 28 दिन के बाद हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। इस मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट (Clean Chit) मिल गई है। इसी वजह से उन्होंने वकील अमित देसाई के माध्यम से कोर्ट में पासपोर्ट के लिए याचिका दाखिल की थी।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...