रेलवे बोर्ड के ऐलान से झारखंड को बड़ी राहत, कोरोना काल में पहली पैसेंजर ट्रेन चलाने का खुला रास्ता, यहां जान लें ताजा अपडेट

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद रेलवे बोर्ड अब एक-एक कर रेगुलर ट्रेनें चलाता जा रहा है, ताकि लोगों की लाइफस्टाइल को नॉर्मल किया जा सके।

इसके तहत शनिवार को रेलवे ने रांची से बोकारो के बीच चलने वाली रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है।

ये ट्रेन नियमित चलेगी, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों की तरह रेलवे ने इस ट्रेन के चलने की कोई अंतिम तारीख जारी नहीं की है।

ये ट्रेन 14 दिसंबर से रांची और बोकारो के बीच रोज चलेगी। बता दें कि इससे पहले रेलवे बोर्ड रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को भी चलाने का ऐलान कर चुका है।

काउंटर से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

कोरोना संकट के बीच ये पहली पैसेंजर ट्रेन है, जिसे रेलवे चलाने जा रहा है। इस ट्रेन में अनारक्षित टिकट लेकर लोग यात्रा कर सकेंगे। अभी तक जो ट्रेनें चल रही थीं, उनमें सामान्य कोच नहीं लगाए गए हैं।

इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट ही बुक किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि अब रेलवे ट्रेन परिचालन को सामान्य करने की दिशा में कदम उठा रहा है।

ट्रेन संख्या 58034 रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर का टाइम टेबल

दोपहर बाद 3:55 बजे रांची से प्रस्थान

शाम 4:02 बजे नामकुम आगमन
शाम 4:08 बजे टाटीसिल्वे आगमन
शाम 4:17 बजे गंगा घाट आगमन
शाम 4:29 बजे जोन्हा आगमन
शाम 4:47 बजे किता आगमन
शाम 5:04 बजे सिल्ली आगमन
शाम 5:15 बजे मुरी आगमन
शाम 5:26 बजे तुलिन आगमन
शाम 5:36 बजे झालदा आगमन
शाम 6:16 बजे कोटशिला आगमन
शाम 6:29 बजे पुंदाग आगमन
शाम 6:39 बजे राधागांव आगमन
शाम 7:15 बजे बोकारो स्टील सिटी आगमन

ट्रेन संख्या 58033 बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर का टाइम टेबल

सुबह 9:00 बजे बोकारो से प्रस्थान
सुबह 9:18 बजे राधागांव आगमन
सुबह 9:28 बजे पुंदाग आगमन
सुबह 9:47 बजे कोटशिला आगमन
सुबह 10:01 बजे झालदा आगमन
सुबह 10:09 बजे तुलिन आगमन
सुबह 10:21 बजे मुरी आगमन
सुबह 10:35 बजे सिल्ली आगमन
सुबह 10:44 बजे किता आगमन
सुबह 11:01 बजे गौतम धारा आगमन
सुबह 11:18 बजे गंगाघाट आगमन
सुबह 11:30 बजे टाटीसिल्वे आगमन
सुबह 11:37 बजे नामकुम आगमन
दोपहर 11.45 बजे रांची आगमन।

Share This Article