
Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे नक्सल अभियान को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के पांतितीरी जंगल में हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया।
इनमें भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी सदस्य और 1 करोड़ रुपये का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, स्पेशल एरिया कमेटी (SAK) सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने तीनों के मारे जाने की पुष्टि की है।
मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे पांतितीरी जंगल में शुरू हुई। सिक्योरिटी फोर्सेस को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि ये टॉप नक्सली सरेंडर न करने वाले लंबे समय से फरार थे। गोलीबारी में तीनों नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान उनके शव बरामद कर लिए गए। साथ ही, मौके से तीन AK-47 राइफलें भी जब्त की गईं। CRPF ने बताया कि ऑपरेशन सुबह 4:20 बजे से चला। ये नक्सली कई बड़े हमलों में शामिल थे, जिनमें हजारीबाग और आसपास के इलाकों में सिक्योरिटी फोर्सेस पर अटैक शामिल हैं।
3 जवान घायल, इलाज जारी
इस अभियान में बरही कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। SP हजारीबाग ने कहा कि जवान सेफ हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि कोई और नक्सली छिपा न हो।
