

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित जिलों पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय और खगड़िया का हवाई सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी जी मौजूद रहे।






इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
