बिहार सरकार कैंसर के प्रति सजगः मंगल पांडेय

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने  होटल मौर्या में देर शाम 7 बजे से अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर गैर संक्रामक रोग, कैंसर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें कैंसर की जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम  हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं रोटरी के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजन गंडोत्रा की उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वस्थ मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार कैंसर के प्रति सजग है।

आप सभी सजग एवं जागरूक रहें। मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजन गंगोत्रा ने कहा, डरो नहीं लड़ो… यह नारा है कैंसर के विरुद्ध रोटरी का।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद से दरभंगा से आये बिपिन मिश्रा ने किया।

इसके बाद सभी मुख्य एवं विशिष्ट ब्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

इसमे मुख्य रूप से रोटेरियन डॉ. प्रगति सिन्हा, अभिषेक लोहिया, अंजू गंडोत्रा, अर्चना जैन, तृषा बंका,  डॉ. अशोक कुमार, विवेक कुमार, संजीव मुनका, बिनोद तोदी, सीबी शर्मा आदि शामिल थे।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. श्रवण कुमार और उनकी पत्नी नीना मोटनी ने कैंसर पर ही एक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें कैंसर की पीड़ा एवं उससे लड़ने की शक्ति को दिखाया गया।

इसके अलावा रोट्रेक्ट एवं क्लब के सदस्यों ने प्लेकार्ड बनाकर कैंसर के प्रति सभी को जागरूक किया और इतनी शक्ति हमे देना दाता गाना गाया।

कैंसर पीड़ित योद्धाओं को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष  डॉ मनोज कुमार एवं  डॉ. विनीता त्रिवेदी ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन नितिन कृष्णा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सचिव संदीप चौधरी, सोनल जैन,मोनी त्रिपाठी अर्चना जैन चिंतन जैन, सुनील सर्राफ, नेहा लोहिया अभिषेक अपूर्व,रुचि चौधरी मुकेश अग्रवाल कविता अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।

Share This Article