बिहार में फिर बढ़ा Lockdown, CM नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन Lockdown को बढ़ा दिया गया है। दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) की बैठक में इसका निर्णय किया गया।

CM नीतीश ने बैठक खत्म होने के तुरंत बाद ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी।

CM नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन Lockdown को एक सप्ताह यानी आठ जून तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

हालांकि, व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि कहां-कहां छूट दी जाएगी इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक 1:00 बजे मुख्य सचिव द्वारा दी जाएगी।

इससे पहले CM नीतीश ने अपने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन Lockdownको लेकर चर्चा की।

हालांकि, लगभग सभी मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सहमति दी गई है।

Share This Article