Homeबिहारभागलपुर में लहराया 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज

भागलपुर में लहराया 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर: आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर 75 मीटर लंबा तिरंगा को 75 स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom fighters) के साथ आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotasava) पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश मैदान के लाजपत पार्क में वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेम्प्ट के लिए शनिवार को भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

पहली बार 2019 में शहर के सैंडिस कंपाउंड में मन में बापू कार्यक्रम के अवसर पर जिले के 5000 से अधिक स्कूली बच्चों ने गांधीजी की वेशभूषा में Guinness Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया था।

वहीं दूसरी बार लाजपत पार्क में 7 अप्रैल 2021 को भगवान राम का विराट स्वरूप देखने को मिला था। जिसमें 12 रंगों के 5 लाख से अधिक दीपक से श्री राम की आकृति बनाई गई थी।

लोगों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा

उसे भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया और आज तीसरी बार 75 मीटर का तिरंगा ध्वज बनाकर 75 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ लाजपत पार्क मैदान में फहराया गया। उसको लेकर भागलपुर तीसरी बार Guinness Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया।

भागलपुर ने फिर एक कीर्तिमान स्थापित किया। क्योंकि इस ध्वजारोहण (Flag hoisting) में यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज था जिसमें 75 वर्षों को लेकर 75 मीटर लंबा तिरंगा को 75 स्वतंत्रता सेनानियों ने फहराया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की 2 सदस्य टीम यहां आकर यात्रा का पूरे तरीके से मुआयना किया और कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे लोगों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा है।

सैंडिस कंपाउंड से BJP नेता अर्जित शास्वत चौबे और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह सहित कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया।

भागलपुर पहले भी दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अपना शामिल कर चुका है

जिसमें 75 स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बच्चों को सजाकर यात्रा में शामिल किया गया था। जो सैंडिस कंपाउंड से निकलकर खलीफाबाग चौक होते हुए लाजपत पार्क में समाप्त हुआ।

तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों हजार की संख्या में आम लोगों के साथ-साथ कई स्कूल के बच्चे बच्चों सहित BJP कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा निकाली और भारत माता की जय कारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।

जमुई की विधायक ने कहा कि भागलपुर पहले भी दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अपना शामिल कर चुका है और तीसरी बार भी यहां के लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल किया जिसके लिए उन्हें यहां के लोगों को बधाई दी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...