पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP leader shot dead in Patna: बिहार की राजधानी Patna में सुबह-सुबह अपराधियों ने चौक थानांतर्गत BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा (Shyam Sundar Sharma) की गोली मार कर Murder कर दी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूटने (Chain Snatching) की कोशिश की।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही Death हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज द्वारा अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए NMCH अस्पताल में भेजा है।

Share This Article