HomeबिहारExit Poll : बिहार में NDA को 32 से 37 सीट मिलने...

Exit Poll : बिहार में NDA को 32 से 37 सीट मिलने का अनुमान, पिछले चुनाव से नुकसान का अनुमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Exit Poll Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के सातवें और अंतिम चरण के मतदान (VOTE) के बाद सबकी नजर Exit Poll पर लगी थी।

शनिवार शाम मतदान का समय समाप्त होने के बाद सामने आए Exit Poll में बिहार में NDA को बढ़त बताई जा रही है। हालांकि, पिछले चुनाव की तुलना में नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के Exit Poll के मुताबिक बिहार में NDA को 32 से 37 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 7 सीट आ सकती है।

Axis-My India के Exit Poll के मुताबिक बिहार में NDA को 29-33 सीट मिल सकती है। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 7-10 सीट आ सकती है। इसमें भाजपा को 13-15, जदयू को 9-11, कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। लोजपा (रामविलास) को 5 सीट मिलने की बात कही गई है।

आज तक के Exit Poll में BJP को 13-15 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, जदयू को 9-11 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 और RJD को 6-7 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी दो सीट जाने की संभावना है।

बिहार में NDA में BJP, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

बिहार की 40 लोकसभा सीट में BJP को 17, JDU को 16, लोजपा (रामविलास) को 5 तथा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट दी गई थी।

दूसरी ओर महागठबंधन में राजद ने 26, कांग्रेस ने 9 और वामपंथी दलों ने पांच सीट पर चुनाव लड़ा है। RJD ने अपने कोटे से तीन सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को दी थी। मुकेश सहनी की पार्टी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पिछले Lok Sabha Elections में NDA ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस को एक सीट मिली थी। RJD के खाता भी नहीं खुला था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...