पूर्व IPS अधिकारी और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य आचार्य किशोर कुणाल का निधन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kishore Kunal Passed Away : पूर्व IPS अधिकारी, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट (Aayodhya Ram Mandir) के सदस्य और पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल (Aacharya Kishore Kunal) का आज रविवार की सुबह निधन हो गया।

74 वर्षीय किशोर कुणाल ने Patna के महावीर वत्सला अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान

आचार्य किशोर कुणाल का धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने महावीर मंदिर को न सिर्फ एक धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया, बल्कि इसे सामाजिक कार्यों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया।

कई नेताओं ने जताया दु:ख

किशोर कुणाल के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन दुःखद।

वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।

वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी के हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनके योगदान को बिहार सदैव याद रखेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Share This Article