नीतीश कुमार के पटना ऑफिस को को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पटना स्थित कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। CMO के सरकारी ईमेल ID पर अलकायदा की ओर से यह धमकी भरा मेल भेजा गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Threat to Bomb Nitish Kumar’s Patna office : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पटना स्थित कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। CMO के सरकारी ईमेल ID पर अलकायदा की ओर से यह धमकी भरा मेल भेजा गया है।

ATS की टीम मामले की जांच कर रही है और संबंधित मेल आईडी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

दरअसल, बीते जुलाई माह की 16 तारीख को ही पटना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाला मेल आया था जिसमें लिखा था-बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें।

सचिवालय थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच शुरू हुई तो अलकायदा ग्रुप के नाम से धमकी देने की बात सामने आई। धमकी भरा यह मेल achw700@gmail.com ID से भेजा गया था। Police ने 02 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ खिलाफ BNS 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) IT Act के तहत केस दर्ज किया है।

बता दें कि इससे पहले पटना एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी भी मेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। हालांकि ऐसी कोई घटना हुई नहीं लेकिन सुरक्षा अब भी बढ़ी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी से मामला फिर गर्मा गया है।

Share This Article