बक्सर में हुए भूमि विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बक्सर: बिहार में बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में अपराधियों ने एक युवक गोली मार कर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि मुरार थाना क्षेत्र निवासी शुभम पांडेय ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी ढुलाई का काम करता है।

शुभम का छोटा भाई ट्रैक्टर लेकर बुधवार को मनपा गांव में मिट्टी की ढुलाई कर रहा था।

करीब नौ बजे शुभम अपने भाई को खाना देने गया और खुद ट्रैक्टर लेकर मिट्टी की ढुलाई करने लगा।

इसी बीच मनपा नहर के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शुभम को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article