बक्सर में बधार से महिला का शव बरामद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बक्सर: बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से गुरूवार को एक महिला का शव बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मूल रूप से कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत कुड्डी गांव के रहने वाले विजय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी गीता यहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी।

पिछले दो वर्षों पति-पत्नी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में रहते थे।

हर दिन की तरह बुधवार को भी गीता कंपनी के ग्राहकों से रोज का कलेक्शन इक्ट्ठा कर सहकर्मियों के साथ वापस लौटी।

सहकर्मियों ने महिला के घर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ होने की वजह से उसको कुछ दूर पूर्व ही छोड़ दिया और वापस लौट गए।

सूत्रों ने बताया कि विजय की पत्नी जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो पति ने उसके सहकर्मियों को फोन किया और उसकी तलाश में जुट गए।

काफी खोजबीन के बाद भी जब गीता का कुछ पता नहीं चला तो रात करीब दस बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम भी महिला की खोजबीन में जुट गई।

पूरी रात महिला का कुछ पता नहीं चला।

इसी बीच स्थानीय लोगों की ओर आज सुबह से बधार में एक युवती का शव होने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान गीता के रूप में की गयी।

मामले की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) गोरख राम घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Share This Article