पटना : लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को लखीसराय के बड़हिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने प्रभावित परिवारों को सहायता राशि भी दी। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ का भयावह मंजर देखकर दिल दहल उठता है। चारों तरफ पानी ही पानी है और बाढ़ प्रभावित परिवार बेहद मुश्किल हालात में अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं। घर, सामान और रोजमर्रा की जरूरतें पानी में घिरी हैं, लेकिन इन परिवारों की उम्मीद अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे, उनकी परेशानियों को सुना और अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। यह सिर्फ तस्वीर नहीं, बल्कि उन परिवारों के दर्द की कहानी है, जो हमें झकझोर देती है। बाढ़ का पानी उतर जाएगा, लेकिन इस मुश्किल समय में पीड़ितों का साथ देना हमारी इंसानियत और जिम्मेदारी है।

