Latest Newsबिहारबिहार में 'इंडिया' गठबंधन के सीट बंटवारे का मसला सुलझा, कल प्रेस...

बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के सीट बंटवारे का मसला सुलझा, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Seat Sharing in INDIA Alliance: बिहार में महागठबंधन (Grand Alliance) का सीट बंटवारे का मुद्दा अब सुलझता दिख रहा है। RJD, कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच इस पर सहमति बन गई है।

दिल्ली में राजद और कांग्रेस के नेताओं के बीच लगातार बैठकें चलती रही है, इसके बाद अब मुद्दा सुलझने की खबर है। महागठबंधन (Grand Alliance) ने शुक्रवार को राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाई है जिसमें घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा किए जाने की संभावना है।

इस प्रेस वार्ता में राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के अलावा महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे।

इधर, सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को आठ से नौ सीटें मिल सकती हैं जबकि तीन वामपंथी दलों भाकपा, भाकपा (माले) और माकपा को दो से तीन सीटें दी जा सकती हैं।

सूत्र हालांकि बताते है कि पूर्णिया सीट राजद किसी हाल में कांग्रेस को देना नहीं चाह रही है। इधर, पूर्व सांसद पप्पू यादव अभी भी पूर्णिया छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

लोकसभा के प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को अंतिम दिन था। RJD ने सीट बंटवारे की घोषणा के पहले ही कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों कि सिंबल दे दिया है।

दूसरी तरफ, NDA ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। NDA में शामिल लोजपा (रामविलास) ने भी उसके कोटे में गई पांच में से तीन सीटों वैशाली, खगड़िया और समस्तीपुर को छोड़कर सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...