ऐसी हैवानियत! 10 साल की मासूम से रेप, फिर ऐसे मिटा डाली उसकी जिंदगी…

आरोप है कि पड़ोसी के घर बच्ची मेहंदी तोड़ने गई थी और उसे पकड़कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर घर के बेसमेंट में दफना दिया

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है।

आरोप है कि एक 10 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म  कर हत्या (Rape and Murder) कर दी गई और शव को छिपाने की नीयत से घर के बेसमेंट में ही दफना दिया गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय लोग आक्रोशित

बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस बीच घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।

4 दिनों से बच्ची लापता

बताया जाता है कि 10 वर्षीय बच्ची 24 जुलाई से लापता थी। परिजनों ने पुलिस के सामने पड़ोसी पर शक जाहिर किया। पड़ोसी के नौकरों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पड़ोसी गुड्डू सिंह के घर के बेसमेंट से गुरुवार की रात बरामद कर लिया।

6 लोगों ने मिल कर किया बलात्कार

आरोप है कि पड़ोसी के घर बच्ची मेहंदी तोड़ने गई थी और उसे पकड़कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर घर के बेसमेंट में दफना दिया।

तेघड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र मोहन प्रसाद (Ravindra Mohan Prasad) ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

आरोपी के घर के बहार लगाई आग

बच्ची के शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और घर के बाहर आग लगा दी गई।

इस घटना में कई वाहन के जलने की सूचना है। इसके बाद अग्निशमन दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

नीतीश सरकार पर BJP का निशाना

इस घटना को लेकर बेगूसराय के सांसद और BJP के नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने Tweet किया कि नीतीश कुमार जी ने बिहार को नर्क बना दिया है।

बेगूसराय के बछवाड़ा में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस दो आरोपियों को थाने बुलाकर छोड़ देती है और बाद में शव उनके घर से ही बरामद किया गया।

Share This Article