जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक और 53 मोबाइल बरामद

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह (Bike Thief Gang) के फरार सदस्य ब्रह्मानंद सामड उर्फ बापी सामड को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

उसकी निशानदेही में चोरी की 10 बाइक के अलावा 53 मोबाइल भी बरामद किया है। इसके अलावा कई ऐसे सामान भी मिले है, जो चोरी के हैं।

ब्रह्मानंद के पास से बाइक के नंबर प्लेट (Number Plate) के अलावा कुछ RC भी मिले है, जिसका सत्यापन किया जा रही है। ब्रह्मानंद सामड परसुडीह नामोटोला निवासी है।

छह लोगों को गिरफ्तार किया था

ग्रामीण एसपी (Rural SP) मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि बीते दिनों कोवाली पुलिस ने चोरी की 67 बाइक के साथ छह लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया था, जिसमें एक नाबालिग (Minor) समेत पांच लोग शामिल थे।

सभी जमशेदपुर और आस-पास के इलाकों से बाइक की चोरी कर उसके इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर बाइक को ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) के अलावा सीमावर्ती इलाकों में 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते थे।

पूछताछ में ब्रह्मानंद का भी नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी (Arresting) के लिए छापेमारी (Raid) कर रही थी।

इसके पास से 10 बाइक, 53 मोबाइल, 27 बाइक मिरर, 45 प्लग पाना, 26 स्क्रू ड्राइवर, 29 सॉकर रेंच, 23 अलग-अलग नंबर प्लेट, 3 डीजे लाइट, 1 JBL हाईलोजन, 3 PHX बॉक्स, 1 लैपटॉप, 5 कैमरा, तीन टैब के अलावा अन्य कई सामान बरामद हुए हैं।

Share This Article