नॉर्थ वेस्ट डायोसिस में बिशप पद के लिए चुनाव आज, चार पादरी मैदान में

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जीईएल चर्च इन छोटानागपुर एंड असम के नॉर्थ वेस्ट डायोसिस में बिशप पद के लिए चुनाव को लेकर चर्च समुदाय में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिस तरह राजनीति के पदों के लिया चुनाव होता है उसी तरह चर्च में भी कोई पद होता है , उन में से एक महत्वपूर्ण पद बिशप का है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए चार पादरी चुनाव मैदान में हैं। इनमें पादरी प्रदीप केरकेट्टा, पवल लुगुन, आशीषन कंडुलना और विनोद लकड़ा शामिल हैं। इन चारों में से किसी एक को मतदान के माध्यम से नया बिशप चुना जाएगा।

6 मार्च को होगा चुनाव

जानकारी के अनुसार, यह चुनाव 6 मार्च को रांची के गोस्सनर जियोलॉजिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान नॉर्थ वेस्ट डायोसिस काउंसिल के सदस्य अपने मत का उपयोग कर नए बिशप का चयन करेंगे। पूरे जी. ई. एल चर्च लिये उत्साह के समय है ।

202 काउंसिल सदस्य करेंगे मतदान

बताया गया है कि इस चुनाव में कुल 202 काउंसिल सदस्य वोट डालेंगे। सभी सदस्य बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। इन वोटों की गिनती के बाद तय होगा कि नॉर्थ वेस्ट डायोसिस का अगला बिशप कौन बनेगा। इसलिए यह चुनाव चर्च समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चर्च समुदाय में बढ़ा उत्साह

चुनाव को लेकर चर्च से जुड़े लोगों के बीच काफी चर्चा और उत्सुकता देखी जा रही है। खास बात यह है कि इस बार महिला पादरी आशीषन कंडुलना भी बिशप पद की दौड़ में शामिल हैं। इससे यह चुनाव और भी दिलचस्प बन गया है और लोगों की रुचि बढ़ गई है। लोग बहुत इच्छूक है यह जाने के लिया कि आखिर कौन बनेगा बिशप।

भविष्य की दिशा तय करेगा चुनाव

चर्च से जुड़े कई लोगों का मानना है कि इस चुनाव का परिणाम नॉर्थ वेस्ट डायोसिस के भविष्य को प्रभावित करेगा। नए बिशप के चयन के बाद डायोसिस के कार्यों और योजनाओं की दिशा तय होगी। इसलिए सभी की नजरें इस चुनाव और इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Share This Article