
BJP Aditya Sahu Meets Dr. SN Yadav: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को करमटोली स्थित मां राम प्यारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. यादव एवं हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. माधुरी यादव से मुलाकात की।
इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर दंपत्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 12 गौरवपूर्ण वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष पत्रिका भेंट की तथा केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकासोन्मुखी पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

