Latest Newsझारखंडजमशेदपुर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

जमशेदपुर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Candidate Vidyut Varan Mahato filed Nomination: जमशेदपुर लोकसभा सीट से BJP के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके पूर्व BJP कार्यकर्ता विभिन्न मंडलों से बाइक-कार रैली के साथ साकची स्थित बोधि मंदिर पहुंचे और वहां से पैदल जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर तक प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के साथ आए।

नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर मैदान में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर सशक्त भारत के निर्माण में जमशेदपुर (Jamshedpur) सहित राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर दिल्ली भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले UPA गठबंधन की सरकार थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे।

Image

इस समय दो खबरें अक्सर पढ़ने को मिलती थीं। एक तो यह कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता थी। घपले-घोटाले रोज सुनने को मिलते थे। यहां की Economy कभी भी बिखरने की आशंका थी। दूसरा कि देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। अक्सर आतंकी हमले, बम धमाके होते थे।

शेखावत ने कहा कि देश की इकोनॉमी के प्रमुख केंद्र मुंबई, पुणे, चेन्नई जैसे शहरों और मंदिरों (अक्षरधाम वगैरह) पर आतंकी हमले होते थे। तत्कालीन सरकार बस सांत्वना देती थी या कड़ी निंदा करती थी। UN जाकर मदद की अपील करती थी।

वर्ष 2014 में प्रचंड बहुमत से Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी। अब देश की अर्थव्यवस्था की गति तेज हुई। सीमाएं सुरक्षित हुईं। मोदी सरकार में केवल दो आतंकी हमले (उरी, पुलवामा) हुए और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर बदला लिया गया।

Image

शेखावत ने भरोसा जताया कि विद्युतवरण महतो चार लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे। BJP देश में 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

भाजपा सिर्फ सांसद बनाने को नहीं, देश को सशक्त बनाने को जनसहयोग लेती है: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री Arjun Munda ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जहां है, उससे सभी भारतीय गदगद हैं। हमने सिर्फ राम मंदिर नहीं बनाया, राम राज की कल्पना को भी साकार करने में लगे हैं। मिलकर विकसित, समृद्ध, मजबूत भारत बनाने में लगे हैं। हर भारतीय मजबूती से ना सिर्फ आगे बढ़े, बल्कि यह देश विश्व का भी नेतृत्व करे। ऐसे कई काम मोदीजी के नेतृत्व में हुए भी हैं।

Image

बीते 10 वर्षों में जिन उद्देश्यों, लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़े, उनमें कई काम पूरे भी हुए हैं। पहले विपक्ष सिर्फ सरकार बनाने का काम करता था, देश बनाने का नहीं।

BJP सिर्फ सांसद बनाने को नहीं, देश को सशक्त बनाने को जनसहयोग लेती है। जनजातीय कल्याण मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के जरिए देश में जनजातीय समाज और किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास हो रहे हैं।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...