BJP के कांग्रेस कार्यालय घेराव से पहले इरफान अंसारी का बड़ा बयान- ‘तुमने गोली चलाई, आज डंडा चलेगा, आओ’

BJP के कांग्रेस कार्यालय घेराव से पहले झारखंड की सियासत गरमा गई है। मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए तीखा बयान दिया और आर-पार की लड़ाई की बात कही।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता पार्टी आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने “बेशर्मी की हद पार कर दी है।” इरफान अंसारी ने कहा, “हमारे युवा आज सड़कों पर हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं।” उन्होंने बीजेपी को खुली चेतावनी देते हुए कहा, “तुमने गोलियां चलाई हैं, आज डंडा चलेगा… आओ।” स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सत्ता के बल पर आवाज़ों को दबाया जा सकता है, लेकिन युवाओं के लहू का जोश कभी दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब वक्त आर-पार की लड़ाई का है और फैसला मैदान में होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।