BJP सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा है, जुएल ओरांव

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jewel Oraon Said: केंद्रीय मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य चुनाव अधिकारी जुएल ओरांव ने कहा है कि BJP केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत वैचारिक विचारधारा पर आधारित संगठन है।

वे मंगलवार को प्रदेश BJP कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि BJP के कार्यकर्ता मिल-जुलकर काम करते हैं और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से जुड़े रहते हैं।

कार्यकर्ताओं में आपसी समझ और अनुशासन की भावना

जुएल ओरांव ने कहा कि BJP में अनुशासन किसी दबाव से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की आंतरिक भावना से आता है। पार्टी के अंदर सभी निर्णय आपसी समझ और सहमति से लिए जाते हैं।

इसी कारण संगठन के किसी भी स्तर पर कोई विवाद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि BJP का हर कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मंडल और जिला चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

इस अवसर पर सांसद सह प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में जब मंडल स्तर के Election हुए, तो पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसके बाद जिला स्तर के चुनाव भी सफलतापूर्वक पूरे किए गए। उन्होंने बताया कि इन चुनावों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए एकल नामांकन

प्रदीप वर्मा ने आगे बताया कि मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और 21 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद के लिए भी एकल नामांकन हुआ। यह भाजपा की संगठनात्मक एकता और आपसी तालमेल को दर्शाता है। पार्टी में अनुशासन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसके कारण चुनाव बिना किसी मतभेद के पूरे हो सके।

14 जनवरी को संगठन पर्व का होगा समापन

उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के चुने गए सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के Election में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे हरमू रोड स्थित Carnival Hall में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी।

इसी कार्यक्रम के साथ BJP झारखंड के संगठन पर्व का औपचारिक रूप से समापन होगा।

Share This Article