Homeझारखंडपटाखा फोड़ने पर भाजपा नेता के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

पटाखा फोड़ने पर भाजपा नेता के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कटिहार: फलका थाना की साेहथा उत्तरी पंचायत के गाेपालपट्टी गांव में मंगलवार की रात भाजपा नेता और बूथ अध्यक्ष के बेटे काे गांव के ही लाेगाें ने पीट-पीटकर मार डाला।

हत्या के बाद शव को गांव के बगल में कौआकोल बहियार में पेड़ से लटका दिया। मृतक के शरीर पर मारपीट के जख्म के निशान भी पाए गए। घटना को लेकर गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

गाेपालपट्टी निवासी और भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश मुनि ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी धान की तैयारी के लिए कुंवारी गांव गए हुए थे। फोन पर गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उनका पुत्र राजग की जीत के बाद पटाखा छोड़ रहा है जो अच्छा नहीं कर रहा है।

बुधवार सुबह पुत्र रंजीत कुमार (18 वर्ष) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने आराेप लगाया कि धमकी देने वालों ने ही हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। मृत युवक की मां उषा देवी वार्ड सदस्य भी हैं।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...