

नई दिल्ली : बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन नवीन की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. मधुचंद्र कर के नाम शामिल हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जगह दी गई है. विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।






