भाजपा ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को किया नमन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) के हरमू (Harmu) रोड स्थित BJP प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हूल क्रांति (Hul Revolution) के नायक सिदो-कान्हू को नमन किया।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देश में हुए प्रथम विद्रोह की याद में मनाए जाने वाले हूल दिवस पर शहीदों को वे नमन करते हैं।

यह विद्रोह आदिवासियों की संघर्ष गाथा

उन्होंने कहा कि हूल क्रांति या संथाल विद्रोह को आदिवासी समुदाय अपने संघर्ष और अंग्रेजों के द्वारा मारे गए अपने 20 हजार लोगों की याद में मनाते हैं।

यह विद्रोह आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले नायकों को याद करने का खास दिन है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article