उपचुनावों में भाजपा की जीत, Modi-Yogi पर जनता के विश्वास की मुहर: JP नड्डा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) उत्तरप्रदेश में दो लोकसभा सीटों और त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटों के उपचुनावों में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर करार दिया है और कहा है कि भाजपा लोगों के जीवन के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम करती रहेगी।

श्री नड्डा ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है।

यह विजय प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं उनकी अगुआई में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति की एक और जीत है।

Share This Article