प्रेमिका के घर पर लटका मिला नाबालिग लड़के का शव, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी…

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga : लोहरदगा जिले के सरेंगदाग थाना क्षेत्र के हेसाग Kumba Toli  में एक 16 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सहिंदर उरांव के पुत्र Aman Oraon के रूप में हुई है।

मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन उरांव का गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने कई बार दोनों को इस संबंध को खत्म करने की चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद अमन ने प्रेमिका से मिलना बंद नहीं किया।

इसी क्रम में रविवार की देर रात Aman अपने घर नहीं लौटा, और सोमवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अमन के परिजनों ने गांव में जमकर हंगामा किया और युवक की हत्या की आशंका जताई।
घटना की जानकारी पाकर सरेंगदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और Postmartem के लिए भेज दिया।

Share This Article