जंगल में मिली पंचायत समिति सदस्य की डेड बॉडी, मर्डर की आशंका, करंट लगाकर…

मृतक के परिजन बताते हैं कि 13 सितंबर शाम करीब 6 बजे मोहन मुर्गी फार्म गया था। रात को घर नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। आज सुबह जंगल में उसकी डेड बॉडी मिली।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : गुरुवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित जोराकाट जंगल (Jorakat jungle) से एक डेड बॉडी (Dead Body) मिली है। मृतक की पहचान गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी जैसी स्थिति पैदा हो गई।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि करंट लगाकर मोहन का मर्डर किया गया है।

कल शाम गया था मुर्गी फॉर्म

मृतक के परिजन बताते हैं कि 13 सितंबर शाम करीब 6 बजे मोहन मुर्गी फार्म गया था। रात को घर नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। आज सुबह जंगल में उसकी डेड बॉडी मिली।

Share This Article