Homeझारखंडबोकारो के चंदनकियारी पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, CM हेमंत पर सीधे...

बोकारो के चंदनकियारी पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, CM हेमंत पर सीधे निशाना…

Published on

spot_img

बोकारो : संकल्प यात्रा (Resolution Journey) के छठे चरण के दौरान गुरुवार को चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

साथ ही उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए केंद्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि गरीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं।

गढ़वा में मुसहर दलित का मामला भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच करते हुए एमओ बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांव-गरीब किसानों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब घर से आते हैं।

इसलिए वे गरीबों की चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री बनते ही शौचालय बनवाया। एक-एक गरीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में सीधे खाते में पैसे दिए। मरांडी ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफा दिया है।

पांच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई

इस बिल से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन पर गैस सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने रोजगार नहीं तो भत्ता का वादा किया था लेकिन 2023 बीतने वाला है अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है। पुलिस वसूली में व्यस्त है।

पिछले पांच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या (Murder) हुई है, जिनमें 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांगी थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसकी CBI जांच होनी चाहिए।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...