बोकारो में 2 दिनों से लापता राजमिस्त्री का शव कुएं में मिला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Dead Body: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव से एक वृद्ध बीते दो दिनों से लापता था। जिसका शव (Dead Body) आज एक कुएं से बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बहार निकाला और कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान राजमिस्त्री दुखन महतो (60) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र भोलानाथ महतो और राधेश्याम महतो ने बताया कि उनके पिता दो दिन पूर्व गांव में ही एक शादी में गए थे, जिसके बाद घर नहीं लौटे।

लोगों ने आशंका जतायी कि जब वह शादी की पार्टी से लौट रहा होगा इसी दौरान जमीन से सटे इस कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत (Death) हो गई होगी।

Share This Article