बादल छंटते ही सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, कई ट्रेनें लेट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बादल छंटते ही सर्द हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक बोकारो वासियों को कड़ाके की ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आएगी। इसके बाद तीन से चार दिन तक तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होंगे।

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में और गिरवाट होने की संभावना है।

रविवार को नई दिल्ली से बोकारो होकर पुरी को जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस काफी देर कर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची।

कुहासा व ठंढ का असर ने रेलवे के परिचालन भी प्रभावित किया है। ट्रेन संख्या 12802 दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन पर करीब 1.30 घंटे देर से पहुंची।

अपने तय समय 16.35 के बजाए उक्त ट्रेन 17.40 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यही हाल ट्रेन संख्या 12818 झारखंड एक्सप्रेस का भी रहा।

जो चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे देर से पहुंची। चंद्रपुरा स्टेशन पर उक्त ट्रेन 13.04 बजे के बजाए 13.35 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

Share This Article