बोकारो में भी होगी बारिश, जानें मौसम अपडेट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो सहित राज्य के कई स्थानों पर 11 से 13 जनवरी तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

इससे पहले नौ जनवरी को उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं 10 जनवरी को उत्तरी व मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

शनिवार को बोकारो जिले का अधिकतम 26 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। इससे रात में भी लोगों को बढ़ी ठंड से थोड़ी राहत मिली।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है। 48 घंटों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Share This Article