झारखंड : अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन हुआ खत्म, तड़प कर महिला ने तोड़ दिया दम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

बताया गया है कि वृद्ध महिला का पुत्र सहारा इंडिया में एक एजेंट के रूप में काम करता है।

वह अपनी मां को लेकर बोकारो सदर अस्पताल आ रहा था।

सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण उसकी मां दम तोड़ चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने महिला का शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की लेकिन एंबुलेंस नहीं मिला।

हालांकि, कई एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़े थे। परिजन घंटों शव के साथ चिलचिलाती धूप में बैठे रहे।

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण में चास एसडीएम और सिविल सर्जन पहुंचे हुए थे।

पत्रकारों ने इस बात की जानकारी उन तक पहुंचायी। इसके बाद संज्ञान लेते हुए एंबुलेंस मुहैया करवाने की पहल की गयी।

Share This Article