बोकारो में ‘गालीबाज’ थाना प्रभारी पर कार्रवाई, ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, एसपी ने लिया बड़ा एक्शन

बोकारो में वायरल ऑडियो से मचा बवाल, थाना प्रभारी की अभद्र भाषा आई सामने, एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए लाइन हाजिर किया, पुलिस विभाग में सख्त संदेश गया

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो में एक बार फिर पुलिस का व्यवहार चर्चा में आ गया है। इस बार वजह बना है सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा एक ऑडियो, जिसने पूरे मामले को गरमा दिया है। वायरल क्लिप में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी एक व्यक्ति से बेहद आपत्तिजनक और अभद्र लहजे में बात करती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो सामने आते ही जिलेभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई और पुलिस की छवि पर सवाल खड़े होने लगे।

एसपी ने लिया एक्शन

मामले को गंभीर मानते हुए बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। बिना वक्त गंवाए उन्होंने जांच की जिम्मेदारी चास सदर एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह को सौंप दी। निर्देश मिलते ही जांच शुरू हो गई। एसडीपीओ ने उसी दिन शाम तक ऑडियो की जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। जांच में साफ हो गया कि ऑडियो असली है और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा वाकई मर्यादा के खिलाफ है।

लाइन हाजिर हुई थाना प्रभारी

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए सुषमा कुमारी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।