बोकारो के बाजार में आग से आठ दुकानें जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बोकारो के सेक्टर-6 बाजार में भीषण आग से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग बुझाई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को एक बाजार में लगी आग में आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे सेक्टर-छह बाजार में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बोकारो सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने बताया, “आग लगने से करीब आठ दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, क्योंकि जांच में सामने आया है कि कुछ दुकानों में बिजली कनेक्शन के साथ अवैध रूप से छेड़छाड़ की गई थी।”

उन्होंने बताया कि ये दुकानें अतिक्रमण की गई जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। एसडीपीओ ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।