राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता राजीव कपूर ने मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से 58 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन कर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी है।

बॉलीवुड के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के प्रति शोक जताया।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, चिंपू अंकल आप हमें बहुत याद आओगे।

अभिनेत्री करीना ने लिखा, ब्रोकेन बट स्ट्रांग।

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने लिखा, आरआईपी।

दिग्गज सिंगर लता मंगेश्कर ने ट्वीट में लिखा, मुंझे अभी पता चला की राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुनी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ।

सुन के मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांती प्रदान करे, यहा मेरी प्रार्थना।

अभिनेता सनी देओल ने लिखा, राजीव कपूर का निधन सुनकर काफी शॉक्ड हुआ।

उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

अभिनेता-निर्माता के निधन के बाद कई बॉलीवुड दिग्गज अभी भी सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Share This Article