HomeUncategorizedमुंबई शहर में 6 बम रखे जाने के दावे ने मचा दिया...

मुंबई शहर में 6 बम रखे जाने के दावे ने मचा दिया हड़कंप, धमकी भरे मैसेज के बाद…

Published on

spot_img

6 Bombs in Mumbai: शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) को दहलाने की धमकी देने वाला मैसेज एक बार फिर आया, जिसके कारण हड़कंप मच गया। अज्ञात शख्स ने मुंबई शहर में छह बम रखे होने का दावा किया है।

इस धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में धमाके से जुड़ा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस Control Room को मिला है।

इस धमकी के चलते पुलिस व्यवस्था मुस्तैद

मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज भेजा है। संदिग्ध ने दावा किया है कि Mumbai में छह जगहों पर बम रखे गए हैं और बड़ा धमाका होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उधर, इस धमकी के चलते पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है। मुंबई पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) भी चौकन्नी हो गई हैं। मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के Whatsapp पर आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर चेकिंग भी की है, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी

मुंबई में पिछले कुछ महीनों से धमकीभरे फोन, मैसेज और ईमेल मिलने के मामले काफी बढ़ गए है। बुधवार को भी ऐसा ही धमकी भरा Message आया था। पुलिस की छानबीन में मैसेज फर्जी साबित हुई।

जांच में अधिकांश फर्जी कॉल होने की पुष्टि हुई। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और शहर के कई बड़े बैंकों को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में Serial Blast करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को Arrest कर जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...