निजी टीकाकरण केंद्रों पर दस अप्रैल से दी जाएगी बूस्टर डोज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर रविवार (10 अप्रैल) से 18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों को कोविड की बूस्टर डोज दी जाएगी।

वे सभी जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और दूसरी डोज लेने के बाद नौ महीने पूरे कर चुके हैं, वे बूस्टर डोज प्राप्त कर सकते हैं।

देश में सभी 15 से अधिक आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक कोविड-19 की वैक्सीन दी जा चुकी है, जबकि 15 वर्ष से अधिक 83 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज प्राप्त की हैं।

हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक लोगों को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। साथ ही, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 45 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली डोज दी जा चुकी है।

Share This Article