BREAKING: रांची के कोकर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची FSL की टीम, खंगाल रही CCTV फुटेज

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह कोकर स्थित गाड़ी गांव में झाड़ियों में खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक का चेहरा और सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है जिस कारण अबतक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

आपसी रंजिश या सोची-समझी हत्या का शक

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मामला आपसी रंजिश या पहले से सोची-समझी हत्या का है। बॉडी से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस को शक है कि मोटरसाइकिल मरने वाले की हो सकती है या अपराधियों ने अपराध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा।

मौके पर पहुंची FSL की टीम

सूचना मिलने पर सदर थाना इंचार्ज कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने के लिए आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।